अध्याय 07 धनुष

शिक्षण बिंदु

औ ै ण ध ष

शिक्षण संकेत

  • श्यामपट पर धनुष लिखें और उसका चित्र दिखाते हुए विद्यार्थियों से बार-बार बुलवाएँ।
  • इसी तरह औरत, पौधा, बाण, धागा के चित्र दिखाएँ। वर्णों की अलग-अलग पहचान करवाते हुए बार-बार बुलवाएँ।

2. पहचानो और बोलो

धाऔरभी
औरतधागाबाणपौधाधनुष

3. सुनो और बोलो

धनऔरकारणऔजाररामायणधान
कौनभाषणऔरतरामबाणधीरेपौधा
भूषणकौरवआभूषणधुआँचौकीरावण
गौरवविभीषणधूपमौसीगणनागौरैया
वेशभूषाआधाफौजगणिततौलियामणिपुर

4. बार-बार बोलो

दान-धानओर-औरसाड़ी-सीढ़ीसड़क-डमरूजड़-डर
आशा-भाषाकण-गणजरा-ज़राधनुष-षट्कोणपोषण-पोखर

5. नीचे दिए गए वर्ण/मात्रा को लिखने का अभ्यास करो

$\begin {array}{|l|} \hline \text{औ} \\ \hline \end{array}$ $\quad$ औ ——————————————————————

$\begin {array}{|l|} \hline \text{ण} \\ \hline \end{array}$ $\quad$ ण ——————————————————————

$\begin {array}{|l|} \hline \text{ध} \\ \hline \end{array}$ $\quad$ ध ——————————————————————

$\begin {array}{|l|} \hline \text{ष} \\ \hline \end{array}$ $\quad$ ष ——————————————————————

योग्यता विस्तार

  • शिक्षण बिंदु में दिए गए सभी वर्णों और मात्राओं को श्यामपट पर लिखेंगे और विद्यार्थियों से बारी-बारी उनकी पहचान करवाएँगे।
  • नीचे दिए गए चित्रों को देखकर विद्यार्थी खाली स्थान को भरेंगे।

मौखिक पाठ

शिक्षण बिंदु

तुम आओ $\quad$ आप आइए

दो / लो $\quad$ दीजिए / लीजिए

मत लाओ $\quad$ न लाइए

1. अध्यापक वाक्य बोलेंगे और विद्यार्थी सुनेंगे

  1. शाहिद, तुम यहाँ आओ।
  2. आप अंदर आइए।
  3. जोसफ़, अपनी कॉपी लाओ, किताब मत लाओ।
  4. ईशान, पैसा दो और किताब लो।
  5. आप गाड़ी अंदर न लाइए।

2. अध्यापक वाक्य बोलेंगे और विद्यार्थी एक साथ वाक्य दोहराएँगे

  1. रामन, तुम यहाँ आओ।
  2. सलमा, तुम भी आओ।
  3. सरोज, एक कहानी सुनाओ।
  4. महेश जी, आप यहाँ बैठिए।
  5. आप हमें गणित बताइए।
  6. तुम लोग शोर मत करो।
  7. आप संगीत सुनिए।
  8. ठंडा दूध न पीजिए।
  9. तुम यह चाय मत पिओ।
  10. आप थोड़ी देर आराम कीजिए।

3. नमूने के अनुसार वाक्य बदलो

(क) नमूना:

तुम अपना पाठ पढ़ो।

आप अपना पाठ पढ़िए।

तुम अपने घर जाओ। $\qquad$ …………………….

आप अपने घर जाइए। $\qquad$ …………………….

तुम जलेबी खाओ। $\qquad$ …………………….

(ख) नमूना:

तुम यह किताब मत लो।

आप यह किताब न लीजिए।

तुम कॉफी मत पिओ । $\qquad$ …………………….

कक्षा में शोर मत करो। $\qquad$ …………………….

तुम पैसे मत दो। $\qquad$ …………………….

योग्यता विस्तार

  • कक्षा की वस्तुओं को दिखाते हुए विद्यार्थी आपस में बातचीत करें, जैसे-

तुम यहाँ आओ। $\qquad\qquad$ आप यहाँ आइए।

वहाँ से किताब लाओ। $\qquad\quad$ बेंच पर बैठिए।

  • अध्यापक विद्यार्थियों से कक्षा से बाहर की परिस्थितियों में वार्तालाप कराएँ, जिसमें पिछले अभ्यास के बातचीत में हुई कमियों की ओर भी विद्यार्थियों का ध्यान दिलाएँ जैसे- करो/कीजिए, पिओ/पीजिए जैसी क्रियाओं का प्रयोग हो।


विषयसूची

sathee Ask SATHEE

Welcome to SATHEE !
Select from 'Menu' to explore our services, or ask SATHEE to get started. Let's embark on this journey of growth together! 🌐📚🚀🎓

I'm relatively new and can sometimes make mistakes.
If you notice any error, such as an incorrect solution, please use the thumbs down icon to aid my learning.
To begin your journey now, click on

Please select your preferred language
कृपया अपनी पसंदीदा भाषा चुनें