अध्याय 10 गुब्बारा

शिक्षण बिंदु

शिक्षण संकेत

  • श्यामपट पर गुब्बारा लिखें और उसका चित्र दिखाते हुए विद्यार्भियों से बार-बार बुलवाएँ।
  • इसी तरह पुस्तक, क्यारी, लड्डु और बिल्ली के चित्र दिखाएँ। वर्णों की अलग-अलग पहचान करवाते हुए बार-बार बुलवाएँ।

2. पहचानो और बोलो

लड्डूक्यारीपुस्तकबिल्लीगुब्बारा
ड्डीक्यास्तल्लब्ब

3. सुनो और बोलो

बिल्लीलट्टूत्यागखद्दरअच्छाकबड्डी
उल्लूलड्डून्यायचद्दरमच्छरगुब्बारा
गत्तामिट्टीवस्तुपत्थरबच्चाचम्मच
बत्तीछुट्टीसस्तासप्ताहसच्चाहिम्मत
ढक्कनमुट्ठीव्यासरक्तलज्जाअनन्नास
चिट्ठीन्यासप्यासमुफ्तसज्जामक्खन

4. बार-बार बोलो

सच्चा-अच्छालट्ूू-लड्डूअक्षर-मच्छर
गत्ता-गद्दाछुट्टी-चिट्ठीमिट्टी-मुट्री

5. लिखो

फ्तध्यल्लक्तच्छ
वाक्यखद्दरअध्यापकपत्तावक्त
दक्षिणउत्तरस्कूलचम्मचछुट्टी
बिल्लीलट्टूत्यागअच्छाकबड्डी
उल्लूलड्डूयायगुच्छामच्छर
गुब्बारागत्तामिट्टीसस्तापत्थर
बच्चाचम्मचपत्ताहिम्मतढक्कन
सस्तासच्चामुट्ठीखच्चरकच्चा

6. शब्द और चित्र का मिलान करो

अनन्नास

7. नीचे दिए गए चित्रों को देखकर खाली जगह भरो

मौखिक पाठ

शिक्षण बिंदु

कल रविवार था।

तुम कहाँ थे?

मैं सूरजकुंड मेले में था।

1. अध्यापक वाक्य बोलेंगे और विद्यार्थी सुनेंगे

आज सोमवार है। $\qquad\qquad\qquad$ नवंबर का दिनांक दो है।

कल रविवार था। $\qquad\qquad\qquad$ कल पहली तारीख थी।

कल स्कूल की छुट्टी थी। $\qquad\qquad$ मेला बहुत बढ़िया था।

स्कूल के बच्चे मैदान में थे।

हमारे साथ कक्षा के अध्यापक थे।

मैं सूरजकुंड के मेले में था।

2. अध्यापक बोलेंगे और विद्यार्थी दोहराएँगे

कल शाम को कंचनलाल घर पर नहीं था।

घर का दरवाजा बंद था।

खिड़की भी बंद थी।

क्या कल दफ़्तर की छुट्टी थी?

अलमारी में कुल दस कपड़े थे।

मेरी चिट्ठी वहाँ नहीं थी।

टोकरी में कितने आम थे?

बाज़ार में केले कुछ सस्ते थे।

लेकिन आम बहुत महंगे थे।

कल रविवार था, परसों शनिवार था।

3. प्रश्नोत्त्तर अभ्यास

अध्यापक प्रश्न पूछेंगे और विद्यार्थी उत्तर देंगे, जैसे-

अध्यापकविद्यार्थी
कल शाम को तुम कहाँ थे?कल मैं भुवनेश्वर था।
परसों कौन-सा दिन था?परसों शनिवार था।
क्या परसों स्कूल की छुट्टी थी?जी हाँ, परसों भी छुट्टी थी।
टोकरी में कितने आम थे?टोकरी में दस आम थे।
मेला कैसा था?मेला बहुत बढ़िया था।
कल कौन-सी तारीख थी?कल पहली तारीख थी।

योग्यता विस्तार

  • शिक्षण बिंदु वाले सभी वर्णों को श्यामपट पर लिखें और विद्यार्थियों से बारी-बारी इनकी पहचान करवाएँ।
  • एक स्थान पर संयुक्ताक्षर से बने शब्दों के चित्र होंगे और दूसरे स्थान पर वर्णों के कार्ड। कोई विद्यार्थी चित्र निकालेगा और दूसरे विद्यार्थी वर्णों को मिलाकर उसके अनुसार शब्द बनाएँगे।
  • अध्यापक ऐसा फ़्लैशकार्ड बनाएँ जिस पर शब्द के शुरू, मध्य या अंत के वर्ण लिखे होंअथवा श्यामपट पर इस प्रकार के कुछ शब्द लिखें, जैसे-क्या……….स्त……… ………त्ता, गुब्बारा, लड्डू आदि शब्द विद्यार्थियों से बनवाएँ, उनसे बुलवाएँ और लिखवाएँ।


विषयसूची

sathee Ask SATHEE

Welcome to SATHEE !
Select from 'Menu' to explore our services, or ask SATHEE to get started. Let's embark on this journey of growth together! 🌐📚🚀🎓

I'm relatively new and can sometimes make mistakes.
If you notice any error, such as an incorrect solution, please use the thumbs down icon to aid my learning.
To begin your journey now, click on

Please select your preferred language
कृपया अपनी पसंदीदा भाषा चुनें