अध्याय 24 डॉक्टर

सुशीला : नमस्ते डॉक्टर साहब!

डॉक्टर : आइए मैडम! कहिए, आपको क्या कष्ट है?

सुशीला : मैं ठीक हूँ डॉक्टर साहब! यह मेरा बेटा रमेश है। इसे कल से बुखार है। देखिए परसों से स्कूल में परीक्षा शुरू होगी। इसलिए मुझे बड़ी चिंता है।

डॉक्टर : बेटे मेरे पास आओ। इस स्टूल पर बैठो । बताओ तुम्हें क्या कष्ट है?

रमेश : डॉक्टर साहब, मुझे खाँसी आती है। खाँसी के कारण रात भर नींद नहीं आती।

डॉक्टर : तुम्हें भूख लगती है?

रमेश : डॉक्टर साहब, मुझे बिलकुल भूख नहीं लगती। (डॉक्टर रमेश के छाती और पीठ पर स्टेथीस्कोप लगाकर जाँच करता है।)

डॉक्टर : लंबी साँस लो। और तेज़ साँस लो। अपनी जीभ दिखाओ, बेटे! अच्छा!

सुशीला : डॉक्टर साहब, कोई परेशानी की बात तो नहीं?

डॉक्टर : नहीं रमेश को मामूली बुखार है, सर्दी-जुकाम के कारण। दवाई लिख देता हूँ, दो दिन में ठीक हो जाएगा।

सुशीला : रमेश को खाने में क्या दूँ डॉक्टर साहब?

डॉक्टर : इसे हलका खाना दीजिए। सब्जी का सूप पिलाइए।

रमेश : मुझे संतरा और सेब पसंद हैं। क्या मैं खा सकता हूँ?

डॉक्टर : हाँ बेटे! फल खाओ! बीच-बीच में पानी पिओ।

सुशीला : डॉक्टर साहब, इसे दूध दूँ या कॉफ़ी?

डॉक्टर : चाय कॉफ़ी बिलकुल नहीं, सिर्फ दूध दीजिए। दवाएँ लिख रहा हूँ? दिन में तीन बार दीजिए। रात को सोने से पहले यह गोली खिलाइए।

सुशीला : धन्यवाद डॉक्टर साहब, नमस्ते।

डॉक्टर : नमस्ते।

अभ्यास

1. पढ़ो और बोलो

कष्ट तेज़ पीठ शाबाश करना परीक्षा जाँच
करना बुखार खराब सीना खूब चिंता साँस
लेना खाँसी हलका छाती सिर्फ़ नींद भूख
लगना परेशानी मामूली जीभ गोली बिलकुल प्यास लगना

2. पढ़ो और समझो

  1. मुझे बुखार है।

  2. आपको खाँसी भी है?

  3. हमें खुशी है।

  4. उसे आराम है।

  5. तुम्हें क्या कष्ट है?

  6. उन्हें कोई बीमारी नहीं है।

3. पढ़ो और समझो

तकलीफ़ - कष्ट खाना - खिलाना चिंता - फ़िक्र
पीना - पिलाना मामूली - साधारण सीखना - सिखाना
हलका - भारी तेज़ - धीमे खराब - अच्छा
पास - दूर पसंद - नापसंद दिन - रात

4. तालिका के प्रत्येक भाग से एक-एक शब्द लेकर वाक्य बनाइए

मुझे उस बात की चिंता है
रमेश को कल से कष्ट लगती है।
पिता जी को बड़ी बुखार लगी है
लीला को खुशी है
हमें भूख

5. कोष्ठक में दिए गए शब्दों की सहायता से वाक्य पूरे करो

समान अर्थवाले शब्दों को रेखा खींचकर मिलाओ।

कष्ट छाती
मामूली ज्वर
ठीक परेशानी
बुखार साधारण
सीना सही

6. कोष्ठक में दिए गए शब्दों की सहायता से वाक्य पूरे करो

हलका, नींद, पसंद, कष्ट, गोली

  1. खाँसी के कारण रात भर $………………$ नहीं आती।

  2. मुझे सेब और संतरा $………………$ है।

  3. बताओ तुम्हें क्या $………………$ है?

  4. रमेश को $………………$ खाना देना चाहिए।

  5. रात को सोने से पहले यह $………………$ खिलाइए।

7. नमूने के अनुसार वाक्य बदलकर लिखो

नमूना:

मैं परेशान हूँ।
मुझे परेशानी है।

  1. गीता बहुत खुश है। $………………$

  2. हम बहुत चिंतित हैं। $………………$

  3. रमेश एक महीने से परेशान है। $………………$

8. प्रश्नों के उत्तर दो

  1. रमेश को क्या कष्ट है?

  2. सुशीला को किस बात की चिंता है?

  3. रमेश ने डॉक्टर से क्या कहा?

  4. डॉक्टर ने जाँच करने के बाद सुशीला से क्या कहा?

  5. डॉक्टर ने रमेश को क्या खाने की सलाह दी?

योग्यता विस्तार

  • विद्यार्थी एक दूसरे का हालचाल पूछते हुए आपस में संवाद कर सकते हैं , जैसे- (क्या हाल है? ठीक हूँ , तबीयत ठीक नहीं है, दो दिन से बुखार है, बढ़िया है आदि)


विषयसूची

sathee Ask SATHEE

Welcome to SATHEE !
Select from 'Menu' to explore our services, or ask SATHEE to get started. Let's embark on this journey of growth together! 🌐📚🚀🎓

I'm relatively new and can sometimes make mistakes.
If you notice any error, such as an incorrect solution, please use the thumbs down icon to aid my learning.
To begin your journey now, click on

Please select your preferred language
कृपया अपनी पसंदीदा भाषा चुनें