पादप शरीरक्रिया विज्ञान - प्रकाश संश्लेषण - 1
पौधों में प्रकाश संश्लेषण का स्थान क्लोरोप्लास्ट होता है।
क्लोरोप्लास्ट में चार मूल वर्णक क्लोरोफिल a, क्लोरोफिल b, जैन्थोफिल और कैरोटीनॉयड उपस्थित होते हैं।
क्लोरोफिल a प्रमुख वर्णक है, जबकि क्लोरोफिल b, जैन्थोफिल और कैरोटीनॉयड सहायक वर्णक हैं।
प्रकाश संश्लेषण दो चरणों में होता है: प्रकाश अभिक्रिया और अंध अभिक्रिया।
प्रकाश अभिक्रियाएं क्लोरोप्लास्ट के ग्राना में होती हैं जबकि अंध अभिक्रियाएं स्ट्रोमा में होती हैं।
क्लोरोफिल एक टेट्रापाइरोल है जिसके केंद्र में मैग्नीशियम आयन उपस्थित होता है।