नीट सॉल्व्ड पेपर 2015 प्रश्न 22
प्रश्न: $ 0.2molk{g^{-1}} $ X के जल में विलयन का क्वथनांक Y के सममोलल जल में विलयन से अधिक है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन इस स्थिति में सत्य है?
विकल्प:
A) X जल में वियोजन कर रहा है।
B) X का अणुभार V के अणुभार से अधिक है।
C) X का अणुभार V के अणुभार से कम है।
D) V जल में वियोजन कर रहा है जबकि X कोई परिवर्तन नहीं करता,
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: A
हल:
विलयन X की मोलैलिटी = विलयन Y की मोलैलिटी = 0.2mol/kg
हम जानते हैं कि विलयन के क्वथनांक में वृद्धि $ (\Delta T _{b}) $ विलयन की मोलल सांद्रता के समानुपाती होती है
अर्थात् $ \Delta T _{b}\propto m,or,\Delta T _{b}=K _{b}m $ जहाँ m विलयन की मोलैलिटी है और $ K _{b} $ मोलल क्वथनांक स्थिरांक या उबलन-वृद्धि स्थिरांक है।
$ \therefore $ क्वथनांक वृद्धि सम्बन्ध से $ \Delta {\tau_b}=iK _{b}mor,\Delta {T_b}\propto i $ जहाँ $ i $ वान्ट-हॉफ गुणांक है
चूँकि, $ \Delta T _{b} $ , विलयन X का विलयन Y के $ \Delta T _{b} $ से अधिक है। (प्रेक्षित सामूहिक गुणधर्म सामान्य सामूहिक गुणधर्म से अधिक है)।
$ \therefore $ विलयन $ X $ का $ i $ > विलयन Y का $ i $
$ \therefore $ विलयन X वियोजन कर रहा है।