नीट सॉल्व्ड पेपर 2015 प्रश्न 14
प्रश्न: दो गोलीय पिण्ड जिनके द्रव्यमान M और 5M तथा त्रिज्याएँ R और 2R हैं, खुले अन्तरिक्ष में इस प्रकार छोड़े जाते हैं कि उनके केन्द्रों के बीच प्रारम्भिक दूरी 12 R है। यदि वे केवल गुरुत्वाकर्षण बल से एक-दूसरे को आकर्षित करें, तो टक्कर से पहले छोटे पिण्ड द्वारा तय की गई दूरी है
विकल्प:
A) $ 2.5R $
B) $ 4.5R $
C) $ 7.5R $
D) $ 1.5R $
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: C
हल:
मान लीजिए, छोटा पिण्ड टक्कर से पहले x दूरी तय करता है,
तब $ Mx=5M(9R-x) $ या $ x=45R-5x $ या $ x=\frac{45R}{6}=7.5R $