नीट सॉल्व्ड पेपर 2015 प्रश्न 30
प्रश्न: एक असमान अनुप्रस्थ-काट वाले धात्विक चालक के सिरों पर एक नियत विभवान्तर लगाया गया है। चालक के अनुदिश नियत रहने वाली राशि है
विकल्प:
A) धारा घनत्व
B) धारा
C) अपवाह वेग
D) विद्युत क्षेत्र
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: B
समाधान:
चूँकि चालक का अनुप्रस्थ-काट असमान है, इसलिए धारा घनत्व भिन्न-भिन्न होगा। चूँकि
$ I=JA $ …(i)
समी. (i) से स्पष्ट है कि जब क्षेत्रफल बढ़ता है तो धारा घनत्व घटता है, अतः इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान रहती है और इस प्रकार धारा नियत रहती है।