NEET 2016 का हल किया हुआ प्रश्नपत्र, प्रश्न 12
प्रश्न: एक वायु स्तम्भ, जिसका एक सिरा बन्द तथा दूसरा खुला है, एक लहरी काँटे के साथ अनुनाद करता है जब स्तम्भ की न्यूनतम लम्बाई 50 cm है। उसी लहरी काँटे के साथ अनुनाद करने वाली अगली बड़ी लम्बाई है:
विकल्प:
A) 66.7 cm
B) 100 cm
C) 150 cm
D) 200 cm
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: C
हल:
- बन्द वायु नलिका के लिए प्रथम न्यूनतम अनुनादी लम्बाई $ =\frac{\lambda }{4}=50cm $
$ \therefore $ वायु स्तम्भ की अगली बड़ी लम्बाई $ =\frac{3\lambda }{4}=150,cm $