NEET 2016 का हल किया हुआ प्रश्नपत्र, प्रश्न 29
प्रश्न: जब एक धात्विक सतह को तरंगदैर्ध्य $ \lambda $ वाला विकिरण प्रकाशित करता है, तो रोधी विभव V है। यदि उसी सतह को तरंगदैर्ध्य $ 2\lambda $ वाला विकिरण प्रकाशित करता है, तो रोधी विभव $ \frac{V}{4} $ है। धात्विक सतह के लिए दहली तरंगदैर्ध्य है :-
विकल्प:
A) $ 4\lambda $
B) $ 5\lambda $
C) $ \frac{5}{2}\lambda $
D) $ 3\lambda $
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: D
हल:
$ eV=\frac{hc}{\lambda }-\frac{hc}{{\lambda_0}} $ ..(i)
$ eV/4=\frac{hc}{2\lambda }-\frac{hc}{{\lambda_0}} $ ..(ii)
समीकरण (i) और (ii) से
$ \Rightarrow $ $ 4=\frac{\frac{1}{\lambda }-\frac{1}{{\lambda_0}}}{\frac{1}{2\lambda }-\frac{1}{{\lambda_0}}} $ हल करने पर $ {\lambda_0}=3\lambda $