NEET 2018 का हल किया हुआ प्रश्नपत्र, प्रश्न 10
प्रश्न: सान्द्र अम्लीय माध्यम में ऐनिलीन के नाइट्रोन करने पर m-नाइट्रोऐनिलीन भी प्राप्त होता है क्योंकि [NEET - 2018]
विकल्प:
A) जब कोई प्रतिस्थापी न हो तो नाइट्रो समूह सदैव m-स्थान पर जाता है।
B) विद्युत्स्नेही प्रतिस्थापन अभिक्रियाओं में अमीनो समूह मेटा निर्देशक होता है।
C) प्रतिस्थापी होने पर भी नाइट्रो समूह केवल m-स्थान पर ही जाता है।
D) सान्द्र अम्लीय माध्यम में ऐनिलीन ऐनिलिनियम आयन के रूप में उपस्थित होता है।
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: D
हल:
$ \text{-}\overset{\oplus }{\mathop{N}},{H_3} $ m-निर्देशक होता है,
इसलिए पैरा (51%) और ऑर्थो (2%) के अतिरिक्त मेटा उत्पाद (47%) भी उल्लेखनीय मात्रा में बनता है।