NEET 2019 का हल किया हुआ प्रश्नपत्र, प्रश्न 34
प्रश्न: छह समान बल्ब चित्रानुसार एक DC स्रोत जिसका विद्युत्-वाहक बल E है और आंतरिक प्रतिरोध शून्य है, के साथ जुड़े हैं। बल्बों द्वारा विद्युत-शक्ति की खपत का अनुपात (i) जब सभी जल रहे हों और (ii) जब खण्ड A के दो तथा खण्ड B का एक बल्ब जल रहा हो, होगा-[NEET 5-5-2019]
विकल्प:
A) 1 : 2
B) 2 : 1
C) 4 : 9
D) 9 : 4
Show Answer
उत्तर:
सही उत्तर: D
हल:
जब सभी बल्ब जल रहे हों $ R _{eq}=\frac{R}{3}+\frac{R}{3}=\frac{2R}{3} $
$ शक्ति,P _1=\frac{3E^{2}}{2R} $ —————– (i)
जब दो बल्ब जल रहे हों $ R _{eq}=\frac{3R}{2} $
$ शक्ति,P _2=\frac{2E^{2}}{3R} $ ————— (ii)
$ \frac{P _1}{P _2}=\frac{3}{2}\times \frac{3}{2}=\frac{9}{4} $