PYQ NEET- कोशिका संरचना और कार्य जैव अणुओं 5 L-1
प्रश्न: Q नीचे दिए गए दो कथन हैं: (NEET 2023)
कथन 1. निम्न तापमान एन्जाइम को अस्थायी रूप से निष्क्रिय अवस्था में संरक्षित करता है जबकि उच्च तापमान एन्जाइमिक गतिविधि को नष्ट करता है क्योंकि गर्मी से प्रोटीन डीनैचर हो जाते हैं।
कथन 2. जब अवरोधक अपरंय की आणुगतिक संरचना में अपरंय के समान जैसा होता है और एन्जाइम की गतिविधि को अवरुद्ध करता है, तो इसे प्रतिस्पर्धी अवरोधक कहते हैं।
उपरोक्त कथनों के प्रकाश में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
A) कथन 1 असत्य है लेकिन कथन 2 सत्य है।
B) कथन 1 और कथन 2 दोनों सत्य हैं।
C) कथन 1 और कथन 2 दोनों असत्य हैं।
D) कथन 1 सत्य है लेकिन कथन 2 असत्य है।