अध्याय 12 हमारा घर

शिक्षण बिंदु

${}$ $ \begin{array}{|l|l|l|} \hline \text{यह} & \text{सर्वनाम/पूरक+संज्ञा—हमारा+घर} \\ & \text{संज्ञा+सर्वनाम/पूरक-घर+हमारा} \\ \text{वह} &\text{विशेषण+संज्ञा-छोटा+कमरा} & \text{है।} \\ & \text{संज्ञा+विशेषण-कमरा+छोटा} \\ & \text{लिंग और वचन की अन्विति} \\ \hline \end{array} $

राजीव : जोसफ़! नमस्ते!

जोसफ़ : नमस्ते! तुम यहाँ? क्या यही तुम्हारा घर है? बहुत दिनों बाद मिले हो। बैठक में बैठकर कुछ देर बात करें।

राजीव : हाँ, यह हमारा नया घर है।

जोसफ़ : घर में कौन-कौन हैं?

राजीव : घर में मेरे पिता जी, माँ और बडे़ भैया हैं। अंदर आओ, इधर बैठो सोफ़े पर।

जोसफ़ : यह कमरा बहुत सुंदर है। घर में कितने कमरे हैं?

राजीव : घर में पाँच कमरे हैं। तीन कमरे नीचे हैं, दो कमरे ऊपर। नीचे वाले कमरे बड़े हैं, ऊपर के कमरे छोटे हैं। दाहिनी ओर पिता जी का कमरा है।

जोसफ़ : यह कमरा किसका है?

राजीव : यह बड़े भैया का कमरा है। उसके पास स्नान घर है।

जोसफ़ : वह किसका मकान है?

राजीव : वह मुत्रा शाहिद का मकान है। वह मेरा दोस्त है।

जोसफ़ : और वह बगीचा किसका है?

राजीव : मेरा बगीचा है। चलो आओ, हम बगीचा देखें। क्यारी में कई पौधे हैं। क्यारियों में रंग-बिंरगे फूल लगे हैं। ये गुलाब के फूल हैं और वे गेंदे के। दीवार के पास कई पेड़ हैं। कुछ पेड़ लंबे हैं और कुछ पेड़ छोटे। यह आम का पेड़ है और वह नीम का। वह अमरूद का पेड़ है, यह नारियल का । अमरूद का पेड़ छोटा होता है और नारियल का पेड़ लंबा।

जोसफ़ : यह बगीचा बहुत अच्छा है।

अभ्यास

1. पढ़ो और बोलो

$ \begin{array}{lllll} \text { घर } & \text { फूल } & \text { पिता जी } & \text { छोटा } & \text { इधर } \\ \text { कमरा } & \text { पौधा } & \text { बड़े भैया } & \text { बड़ा } & \text { नीचे } \\ \text { बैठक } & \text { पेड़ } & \text { दोस्त } & \text { लंबा } & \text { के सामने } \\ \text { स्नान } & \text { बगीचा } & \text { रंग-बिरंगा } & \text { दाहिनी ओर } & \text { बहुत दिनों बाद } \end{array} $

2. पढ़ो और समझो

(क)

$ \begin{array}{|c|c|c|c|} \hline \text { एकवचन } & \text { बहुवचन } & \text { एकवचन } & \text { बहुवचन } \\ \hline \begin{array}{l} \text { (पुल्लिंग) } \end{array} & \text { (पुल्लिंग) } & \text { (स्त्रीलिंग) } & \text { (स्त्रीलिंग) } \\ \hline \text { कमरा } & \text { कमरे } & \text { अलमारी } & \text { अलमारियाँ } \\ \hline \text { बगीचा } & \text { बगीचे } & \text { साड़ी } & \text { साड़ियाँ } \\ \hline \text { पौधा } & \text { पौधे } & \text { कुरसी } & \text { कुरसियाँ } \\ \hline \text { लड़का } & \text { लड़के } & \text { लड़की } & \text { लड़कियाँ } \\ \hline \end{array} $

( ख)

$ \begin{array}{ll} \text { नमस्ते-प्रणाम } & \text { साफ़-गंदा } \\ \text { दोस्त-मित्र } & \text { मोटा -पतला } \\ \text { बगीचा-बाग } & \text { नया-पुराना } \\ \text { सुंदर-खूबसूरत } & \text { गरम-ठंडा } \end{array} $

3. तालिका में से शब्द लेकर वाक्य बनाओ

यह $\quad$ बड़ा/पुराना/नया $\qquad\qquad$ मकान $\qquad\qquad$ है।

यह $\quad$ मकान $\qquad\qquad\qquad$ मेरा/उसका/तुम्हारा

4. नमूने के अनुसार वाक्य बदलो

नमूना:

यह पेड़ लंबा है

ये पेड़ लंबे हैं।

  1. यह लड़का मोटा है। ……………………………..
  2. यह किताब मेरी है। ……………………………..
  3. यह कमरा छोटा है। ……………………………..
  4. यह केला हरा है। ……………………………..
  5. यह फूल लाल है। ……………………………..

5. समान अर्थ वाले शब्दों को रेखा खींचकर मिलाओ

6. सही शब्द चुनकर नमूने के अनुसार वाक्य बदलो

नमूना:

यह बगीचा बड़ा है

वह बगीचा छोटा है।

ठंडा, पुराना, पतला, गंदा

  1. यह मकान नया है। ……………………
  2. यह दूध गरम है। ……………………
  3. यह कमरा साफ़ है। ……………………
  4. यह कागज़ मोटा है। ……………………

7. वर्ग में दिए गए वर्णों से शब्द बनाओ और अपनी नोटबुक में लिखो-

$ \begin{array}{lllllll} \text { पौधे } & \text { मकान बहन } & \text { गुलाब } & \text { नारियलअमरूद } & \text { नीम } & \text { फूल } & \text { कमरा } \\ \text { दीवार } & \text { रसोईघर पिता जी } & \text { दोस्त } & \text { माँ हमारा } & \text { नया } & \text { पाँच } & \text { बैठक } \\ \text { इधर } & \text { दाहिनी ऊपर } & \text { नीचे } & \text { बगीचा लंबा } & \text { आम } & \text { पेड़ } & \text { छोटा } \\ & & & & & \text { कई } & \text { अंदर } \end{array} $

पौ रा नी का
पौ रू सो
धे गु ला या दो
दी बै पाँ मा स्त
वा रा दT
ना लं बा हि
पि रि नी गी चा नी
ता चे अं पे ड़
जी सु पा छो टा


Table of Contents

sathee Ask SATHEE

Welcome to SATHEE !
Select from 'Menu' to explore our services, or ask SATHEE to get started. Let's embark on this journey of growth together! 🌐📚🚀🎓

I'm relatively new and can sometimes make mistakes.
If you notice any error, such as an incorrect solution, please use the thumbs down icon to aid my learning.
To begin your journey now, click on

Please select your preferred language
कृपया अपनी पसंदीदा भाषा चुनें