अध्याय 25 जयपुर से पत्र

शिक्षण बिंदु
हम गए हैं / हमने देखा

अंतर्देशीय पत्र कार्ड $\hspace{7cm}$ पता $…………………………$

$\hspace{10cm}……………………$ जयपुर

$\hspace{10cm}$ तारीख $……………………$

पूज्य पिता जी,

सादर प्रणाम! परसों रात को हम सकुशल जयपुर पहुँच गए। हमारी यात्रा बहुत अच्छी रही। अध्यापकों ने हमारा बहुत ध्यान रखा। यहाँ मौसम अच्छा है।

$\quad$ कल सुबह जलपान करके हम सब लोग जयपुर की सैर के लिए निकले। सबसे पहले हमने हवामहल देखा। हवामहल के पास ही जंतर-मंतर है। इस वेधशाला का निर्माण राजा जयसिंह ने किया था। हमने घूम-घूमकर जंतर-मंतर देखा। इसके बाद हम रामनिवास बाग गए। यहाँ एक अच्छा कला-संग्रहालय है यह दर्शनीय है। संग्रहालय में जयपुर के राजा महाराजाओं के कपड़े, अस्त्र-शस्त्र और उनके चित्र रखे हुए हैं।

$\quad$ जयपुर से लगभग चौदह किलोमीटर की दूरी पर आमेर का किला है। यह बहुत पुराना और बड़ा किला है। आमेर में शीशमहल देखने योग्य है। शीशमहल के पास ही देवी का मंदिर है। मंदिर में दर्शन करने के बाद हम शहर वापस आए। रात को हमने राजस्थान के लोकनृत्य देखे।

$\quad$ फिर राजस्थान का विशेष व्यंजन दाल-बाटीचूरमा खाया। आज दोपहर बाद हम झीलों के शहर उदयपुर जाएँगे। अगला पत्र उदयपुर से लिखूँगा ।

$\quad$ माता जी को मेरा प्रणाम और लता बहन को बहुत प्यार। $\hspace{7cm}$ आपका पुत्र

$\hspace{14cm}$ अमर

अभ्यास

1. पढ़ो और सुनो

यात्रादाल-बाटीवेधशालागोशालाराजा-महाराजा
देखने योग्यदर्शनीयचूरमालोकनृत्यजंतर-मंतर
आमेर का किलाघूम-घूमकरनिर्माणनाश्तासंग्रहालय
शीशमहलझीलों का शहरमौसमव्यंजनअस्त्र-शस्त्र
राजस्थानरामनिवास बाग

2. पढ़ो और समझो

सादर-आदर के साथपहले-बाद में
सकुशल-ठीक तरह से, ठीकठाकबहुत-कम
ध्यान रखना-खयाल रखनापुराना-नया
दर्शनीय-देखने योग्यशहर-गाँव
निर्माण करना-बनानाव्यंजन-पकवान
वापस आना-लौटना
प्रणाम :पिता जी को प्रणाम।
गुरू जी को प्रणाम।
माता जी को प्रणाम।

नमस्कार :चाचा जी को नमस्कार।
भैया को नमस्कार।
प्यार :छोटे-भाई-बहनों को प्यार ।

3. समान अर्थवाले शब्दों को रेखा खींचकर मिलाओ

ध्यान रखनादेखने योग्य
संग्रहालयठीकठाक
दर्शनीयपकवान
व्यंजनखयाल रखना
सकुशलम्यूज़ियम

4. तालिका के प्रत्येक भाग से शब्द लेकर वाक्य बनाओ

पीटरमुंबईगया है ।
मोहनचेन्नैगई है ।
बच्चेपुणेगए हैं ।
पिता जी
नीतूगई हैं ।
रमा
लड़की
लड़कियाँ
माता जी

5. तालिका के प्रत्येक भाग से शब्द चुनकर वाक्य बनाओ

(क)

मैंनेचेन्नै मेंअजायबघरदेखा
हमनेसिनेमादेखा
तुमनेहैदराबाद मेंकिलादेखा
आपनेसमुद्र तट
उसनेकेरल में
शीला ने
मोहन ने

(ख)

आज मैं (पु.)पेंसिलनहीं लाया हूँ।
आज मैं (स्त्री)किताब
कापीनहीं लाई हूँ।
रूमाल

6. नमूने के अनुसार वाक्य बदलो

नमूना

हम रोज बाजार जाते हैं।
हम कल बाज़ार गए।

1.बच्चे रोज़ बाजार जाते हैं।$……………………..$
2.शीला रोज़ नौ बजे सोती है।$……………………..$
3.सुरेश रोज़ सुबह पाँच बजे उठता है।$……………………..$
4.वह रोज़ टहलने जाता है।$……………………..$

7. प्रश्नों के उत्तर दो

  1. यह पत्र कहाँ से आया है?

  2. जयपुर में कौन-कौन से दर्शनीय स्थल हैं?

  3. महेश ने आमेर में क्या-क्या देखा?

  4. जयपुर की वेधशाला का निर्माण किसने किया?

  5. कला संग्रह में क्या-क्या रखा हुआ है?

  6. राजस्थान का विशेष व्यंजन क्या है?

योग्यता विस्तार

  • विद्यार्थी अपने किसी मित्र/रिश्तेदार को बड़े दिन या दशहरे की छुट्टियों में आने का निमंत्रण देते हुए पत्र लिखें और लिफ़ाफ़ा तैयार करें।


Table of Contents

sathee Ask SATHEE

Welcome to SATHEE !
Select from 'Menu' to explore our services, or ask SATHEE to get started. Let's embark on this journey of growth together! 🌐📚🚀🎓

I'm relatively new and can sometimes make mistakes.
If you notice any error, such as an incorrect solution, please use the thumbs down icon to aid my learning.
To begin your journey now, click on

Please select your preferred language
कृपया अपनी पसंदीदा भाषा चुनें